- Hindi News
- महर्षि दयानंद बोधोत्सव की तैयारियों पर चर्चा
महर्षि दयानंद बोधोत्सव की तैयारियों पर चर्चा
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी
आर्यसमाज की ओर से तीन दिवसीय महर्षि दयानंद ऋषि बोधोत्सव समारोह आर्य समाज मंदिर में 15 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
संतोष आर्य ने बताया कि सोमवार को समाज की बैठक आयोजित की गई जिसमें महर्षि दयानंद बोधोत्सव समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। महाशिवरात्रि पर्व पर तीनों दिन सुबह 8 से 11 बजे तक यज्ञ, भजन एवं प्रवचन, दोपहर 2 से शाम 4 बजे और मध्य रात्रि 8:10 से 9:30 बजे तक भजन प्रवचन कार्यक्रम होंगे।
उन्होंने बताया कि आर्य समाज के उच्च कोटि के भजनोपदेशक पं. शिवपाल आर्य साहित्यर| एटा से रहे है और इस कार्यक्रम के लिए मदनमोहन गुप्ता को संयोजक बनाया गया है। यज्ञ में बैठने वाले यजमान संतोष आर्य से पंजीयन करा सकते है। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को रात्रि सभा के बाद एक शाम दयानंद के नाम से भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है। बैठक में गोविंद आर्य, प्रधान हरिचरण पोसवाल, मंत्री ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र आर्य, गजानंद गोयल, दिनेश अध्यापक सहित कई सदस्य उपस्थित थे।