पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बामनवास पटवार संघ के केशवमणि अध्यक्ष

बामनवास पटवार संघ के केशवमणि अध्यक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी| राजस्थानपटवार संघ उपशाखा बामनवास के पटवारियों की बैठक सोमवार को रामचरण पोसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व उप शाखाध्यक्ष हरिकेश मीणा की पदोन्नति होने के कारण अध्यक्ष पद रिक्त होने पर उपशाखा अध्यक्ष कार्यकारिणी के मनोनयन पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में केशवमणि शर्मा अध्यक्ष, रामभरोस गुर्जर उपाध्यक्ष, विमल कुमार अग्रवाल मंत्री, अशोक कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, पंकज कुमार सैन संयुक्त मंत्री तथा रामस्वरूप बैरवा को संगठन मंत्री चुना गया।