पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाना प्रभारी का तबादला निरस्त कराने की मांग

थाना प्रभारी का तबादला निरस्त कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टीयरिंग में खराबी से ट्रक पलटा

चौथ का बरवाड़ा | कस्बेके थाना प्रभारी जलदीप सिंह इन दिनों फेसबुक पर छाए हुए है। कस्बे से पॉलिथीन, अतिक्रमण अपराधों पर लगाम लगाने तथा लोगो के बीच अच्छी छवि बनाने में सफल थाना प्रभारी के जब तबादले की सूचना मिली तो लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। सोमवार शाम को कस्बे मे आए पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा से दर्जनों लोगो ने उनके कार्यों की तारीफ कर उन्हें थाने में ही लगाने की मांग की है। कस्बे मे पिछले तीन माह से थाना प्रभारी के कार्यों की सराहना की जा रही है। पॉलिथीन का उपयोग बंद करने के लिए थाना प्रभारी ने खुद पहले तो पूरे कस्बे की सफाई की फिर इसके उपयोग को बंद करने के लिये अभियान छेड़ा। इसी तरह अतिक्रमण, कंजर बस्ती मे अपराधों की रोकथाम, वाहन चोरी आदि पर सफलता हासिल करने के बाद लोगों मे थाना प्रभारी के कार्यों को लेकर संतोष है। कुछ दिन पूर्व तबादले की सूचना आने से युवा वर्ग ने इसके विरोध मे अभियान छेड़ दिया है। थाना प्रभारी के लिए युवाओं ने फेसबुक पर वी वांट सिंघम या अन्य मैसेजों के माध्यम से तबादला निरस्त करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। दूसरी ओर लोगों का समर्थन देखकर पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

नाबालिगने पड़ोसी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

सवाईमाधोपुर | सीमेंटफैक्ट्री कॉलोनी निवासी नाबालिग लड़की ने महिला थाना में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को पड़ोसी अभिषेक उर्फ पप्पू उसे मकान के भीतर ले गया और छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वारंटके तहत गिरफ्तार : सूरवालथाना पुलिस ने वारंट के तहत बिलाल खान पुत्र मोहम्मद अली निवासी सूरवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरवरी 2014 से फरार चल रहा था।

बीसदिनों से पटवारी का पद रिक्त

खिरनी| कस्बेमें पिछले बीस दिनों से पटवारी का पद रिक्त होने से छात्र छात्राओं सहित ग्रामीणों को पटवारी से काम करवाने के लिए छह किलोमीटर दूर भाड़ौती जाना पड़ता है, जिससे लोगों को समय पैसे की हानि हो रही है। कस्बे के रामावतार गोयल, रमेश जांगिड़, मोहन लाल गर्ग, दामोदर गोयल सहित अन्य लोगो ने बताया कि खिरनी की जनसंख्या लगभग पंद्रह हजार है तथा यहां पर दो हल्का पटवारी की जगह रिक्त है, लेकिन दो में से ए