पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलोखरा के पास पेड़ से टकराई जीप, 5 घायल

जलोखरा के पास पेड़ से टकराई जीप, 5 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलोखरा के पास पेड़ से टकराई जीप, 5 घायल

गंगापुरसिटी| जयपुररोड पर जलोखरा गांव के पास शुक्रवार शाम एक जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में 5 घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एंबुलेंसकर्मी मुजम्मिल खान ने बताया कि शुक्रवार शाम 7:45 बजे गुर्जर बड़ौदा से जीप में सवार होकर कुछ लोग गंगापुर शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इस दौरान जलोखरा के पास जीप ्रएक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

खबरें और भी हैं...