पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंगापुर सिटी | ग्रामपंचायत बड़ोली मीना बड़ौदा के ग्रामीणों ने

गंगापुर सिटी | ग्रामपंचायत बड़ोली मीना बड़ौदा के ग्रामीणों ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी | ग्रामपंचायत बड़ोली मीना बड़ौदा के ग्रामीणों ने ग्राम रोजगार सहायक पर भामाशाह योजना, शौचालय निर्माण अन्य योजनाओं में पैसा मांगने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर की है। भगवत जाट, मुकेशचंद, रामवतार, श्रीफूल मीणा, मानसिंह मीणा, पिंटू, गीता देवी, उर्मिला केशंती आदि ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत बड़ौदा बड़ौली ग्राम पंचायत में लोगों के भामाशाह कार्ड बनाने, शौचालय निर्माण के नाम पर रोजगार सहायक लक्ष्मीचंद मीणा 500 से एक हजार रुपए वसूल रहा है। रिश्वत देने पर रोजगार सहायक ग्रामीणों को उनका भामाशाह कार्ड नहीं बनाने और बीपीएल सूची से नाम अलग करने की धमकी देता है।

ग्राम रोजगार सहायक पर रिश्वत मांगने का आरोप