- Hindi News
- दसवीं की कॉपी में काट छांट की जांच के आदेश
दसवीं की कॉपी में काट-छांट की जांच के आदेश
डायरेक्टर (कांफिडेंशियल) जी.के. माथुर से सवाल-जवाब
दसवीं की उत्तर पुस्तिका के प्राप्तांकों में ओवरराइटिंग का मामला सामने आया है, क्या कहेंगे?
यहमामला आज भास्कर के जरिए हमारे प्रसंज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
एकही उत्तर पुस्तिका के प्राप्तांकों में 40 जगह ओवरराइटिंग होना क्या सामान्य लगता है?
जबतक पूरा मामला मेरे सामने नहीं आए, तब तक इस मामले में मैं कैसे कुछ कह सकता हूं। मैंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
किसस्तर पर जांच होगी, जांच कौन करेगा?
पहलेतो बोर्ड के स्तर पर ही जांच कराई जाएगी। यदि जरूरी हुआ तो इसके लिए अलग से कमेटी बिठाकर भी जांच कराई जा सकती है।
ओवरराइटिंगकिस स्तर पर हुई है। क्या परीक्षक ने बाद में नंबर कम किए हैं या कॉपी बोर्ड में आने के बाद काट छांट हुई है?
यहसब जांच में ही सामने आएगा। मैंने आज खुद छात्रा की कॉपी को देखा है। जो भी काट छांट हुई है वह कॉपी के अंदर है। बाहर स्कोर शीट पर कोई काट छांट नहीं है।
क्याचहेतों को लाभ पहुंचाने की गरज से ऐसा हुआ है?
नहींऐसा नहीं है।
क्याआपको नहीं लगता कि छात्रा के नंबर घटाकर अन्याय किया गया है?
देखिए,हमारे लिए सब बराबर हैं, फिर भी हम जांच करा ही रहे हैं। किसी भी हालत में छात्रा के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
न्याय ने िमला तो कोर्ट जाऊंगा
^मेरीबेटी को हिंदी में 95% अंक मिलने की उम्मीद थी। बाकी विषयों में उसके औसतन 99% अंक है। हिंदी में 79 अंक आने पर संदेह पैदा हुआ। मैंने बोर्ड से उत्तर पुस्तिका की सत्यप्रति हासिल की तो सच्चाई सामने गई। बोर्ड की इस धांधली को प्रमुखता से उजागर करने के लिए मैं भास्कर टीम का आभारी हूं। अगर मेरी बेटी को न्याय मिला तो मैं कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा। पुरुषोत्तमअग्रवाल, छात्राका पिता
टॉप5 में आने की पूरी उम्मीद थी
^आस्थाअग्रवाल शुरू से ही विलक्षण रूप से प्रतिभाशाली रही है। हमें पूरी उम्मीद थी कि छात्रा राज्य मेरिट में टॉप पांच में स्थान प्राप्त करेगी। 14वां स्थान प्राप्त करना निराशाजनक था। हमें उम्मीद है कि बोर्ड आस्था के साथ न्याय करेगा। गौरवराज,प्रबंधनिदेशक, क्रिएटिव पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल
कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी
दसवींबोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में काट-छांट कर एक छात्रा के नंबर कम करने के मामले मे