पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया धन संग्रह

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया धन संग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया धन संग्रह

बौंली| भारतीयजनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामवतार मीणा के निर्देशन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ धन संग्रह किया। उन्होंने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसहाय फागणा, मंडल महामंत्री गोविंद नारायण भदौरिया, अशोक मंडावरा, रामकेश खटाणा, सियाराम मीणा, श्योजीराम, महेश शास्त्री सहित भाजयुमो के कई कार्यकर्ताओं ने लाखनपुर, बपूई, जटलाव, बौंली एवं खिरखड़ी में धन संग्रह किया जिसे प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा।

जिलास्तरीय शैक्षिक सम्मेलन पर चर्चा

सवाई माधोपुर| राजस्थानप्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष लतीफ अली की अध्यक्षता में हुई। ब्लॉक मंत्री केदार प्रसाद मीणा ने बताया कि बैठक में 26 एवं 27 सितंबर को राउप्रावि खेरदा में होने वाले जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। साथ ही बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को एपीओ करने का भी विरोध किया गया। बैठक में रूपनारायण गुर्जर, कैलाशचंद, रामावतार, भजनलाल, बाबूलाल, अरूण कुमार, तेजसिंह, कल्याण, राजेंद्र तंवर, अनिल जयसवाल आदि मौजूद थे।

बौंली|राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक उपशाखा अध्यक्ष रामचरण मीणा की अध्यक्षता में माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित की गई। मंत्री हंसराज मीणा ने बताया कि बैठक में 26 एवं 27 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली में होने वाले राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की पूर्व तैयारियों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में 26 सितंबर को बामनवास विधायक कुंजीलाल मीणा, गंगापुर सिटी विधायक मानसिंह गुर्जर एवं खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। बैठक में संभागियों के पंजीयन, टेंट व्यवस्था, मंच व्यवस्था, आवास व्यवस्था, जलपान व्यवस्था, स्वागत, भोजन एवं मंच संचालन आदि की जिम्मेदारियों के लिए कमेटियां गठित कर उनको जिम्मेदारियां दी गई।

जिलास्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता का समापन

खिरनी| आदर्शविद्या मंदिर में दो दिवसीय भारतीय शिक्षा समिति गंगापुर सिटी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महावीर सिंह आर