पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग सम्पन्न

विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग सम्पन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बौंली का अभ्यास वर्ग राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में आयोजित किया गया। अभ्यास वर्ग का शुभारंभ मां सरस्वती, मां भारती एवं स्वामी विवेंकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अभ्यास वर्ग के दौरान विद्यार्थी परिषद के इतिहास, विकास एवं कार्यपद्धति पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ता का निर्माण, स्वामी विवेकानंद की भारत को देन विषय पर सत्रों का संचालन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सहप्रमुख सुनील मंगल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई तब से लेकर 2014 तक विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दी। इसके बाद विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति से अवगत करवाते हुए कार्यकर्ता निर्माण की जानकारी दी। समापन सत्र की अध्यक्षता परिषद के पालक कार्यकर्ता अंसार खलीफा ने की, जिसमें उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गंगापुर सिटी में होने वाले अभ्यास वर्ग में शामिल होने का आव्हान किया। कार्यक्रम में अमन राजोरा, वीरेंद्र सिंह राजावत, रविकुमार सेन, आकाश कुमार सैनी, योराज गुर्जर, विजेंद्र कुमार रैगर आदि उपस्थित थे।