पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य अितथि के नाम पर कार्यकारिणी दो फाड़

मुख्य अितथि के नाम पर कार्यकारिणी दो फाड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी

राजकीयमहाविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय के उद‌्घाटन समारोह को लेकर विवाद गहरा गया है। छात्रसंघ कार्यकारिणी इस मामले में दो फाड़ हो गई है। उपाध्यक्ष दर्शन सिंह बैसला ने बुधवार को समर्थकों के साथ कॉलेज में जोरदार हंगामा किया। उन्होंने साफ कर दिया कि अगर विधायक को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नहीं बुलाया गया तो वे कार्यक्रम नहीं होने देंगे। दूसरी ओर अध्यक्ष, महासचिव संयुक्त सचिव ने डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को ही मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने पर अड़े हुए हैं। दोनों पक्षों के विवाद के बीच कॉलेज प्रशासन अभी कुछ तय करने की स्थिति में नजर नहीं रहा है।

कार्यक्रम आयोजन को लेकर अब तक एक पक्ष कॉलेज प्रशासन और दूसरे पक्ष छात्रसंघ अध्यक्ष, महासचिव संयुक्त सचिव के बीच खींचतान चल रही थी। यह गुट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लालसोट विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को बुलाने पर अड़ा हुआ था, जबकि कॉलेज प्रशासन भले ही सीधे-सीधे इससे इंकार नहीं कर रहा हो लेकिन अंदरूनी रूप से इससे कन्नी काट रहा था।

नारेबाजी हंगामा

दोनोंपक्षों के बीच चल रही खींचतान के बीच तीसरे पक्ष के रूप में छात्रसंघ उपाध्यक्ष दर्शनसिंह बैंसला सामने गए। बैसला बुधवार सुबह अपने समर्थकों के साथ कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। बैसला का कहना था कि दूसरे गुट के लोग छात्रसंघ कार्यालय के उद‌्घाटन जैसे कार्यक्रम में राजनीति कर रहे हैं। बैसला उनके समर्थकों ने इस बारे में प्राचार्या डाॅ. जागृति शर्मा से भी मुलाकात की और उन्हें अपने पक्ष से अवगत कराते हुए साफ कर दिया कि अगर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाता है तो किसी भी सूरत में कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। दूसरी ओर अध्यक्ष विनीता मीणा उनके समर्थकों ने भी आयोजन को लेकर कहा कि यह कार्यक्रम छात्रसंघ का हैं। किसे अतिथि के रूप में बुलाया जाए और किसे नहीं, यह तय करना कार्यकारिणी का अधिकार है। जब कार्यकारिणी के तीन सदस्य डाॅ. किरोड़ी को मुख्य अतिथि बुलाना चाहते हैं किसी को इसमें क्या आपत्ति होनी चाहिए।

महाविद्यालयमें पुलिस बल तैनात

बुधवारको दिन में कई बार दोनों पक्षों के समर्थक टकराते-टकराते बचे। एहतियात के तौर पर कॉलेज में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस तैनात करने का छात्रसंघ