पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रश्न पत्रों के लिए दिनभर करना पड़ा इंतजार

प्रश्न पत्रों के लिए दिनभर करना पड़ा इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर. रामाविमानटाउन में बुधवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लेने के लिए बौंली, खंडार सवाई माधोपुर ब्लॉक से आए निजी सरकारी स्कूलों के शिक्षक प्रश्न पत्र नहीं आने से दिनभर इंतजार करते रहे। शाम 4:30 बजे गंगापुर से सवाई माधोपुर प्रश्न पत्र आने के बाद वितरण शुरू हुआ। निजी स्कूलों के शिक्षकों ने बताया कि 12 दिसंबर से होने वाली परीक्षा के प्रश्न पत्रों के वितरण के लिए के उन्हें सुबह मानटाउन स्कूल बुलाया गया था। सुबह वे निर्धारित समय पर स्कूल पहुंच गए, लेकिन दोपहर तक प्रश्न पत्रों का वितरण शुरू नहीं हुआ। इस संबंध में विभागीय अधिकारी से पूछने पर उन्होंने 2 बजे वितरण शुरू करने की बात कही। जब 2 बजे भी वितरण शुरू नहीं होने पर उन्होंने दोबारा जानकारी की तो गंगापुर से प्रश्न पत्र लेकर आने वाली गाड़ी नहीं आने की बात कहते हुए शाम को 5 बजे वितरण शुरू करने की बात कही। उन्होंने बताया कि वे सुबह से भूखे प्यासे प्रश्न पत्र लेने के लिए के स्कूल में बैठे, लेकिन अभी तक प्रश्न पत्रों को वितरण शुरू नहीं किया गया।