- Hindi News
- आयकर टीम आने की अफवाह से व्यापारियों में खलबली
आयकर टीम आने की अफवाह से व्यापारियों में खलबली
कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी
आयकरविभाग की टीम के बुधवार को गंगापुर आने की सूचना पर दिनभर व्यापारियों में खलबली मची रही। कई व्यापारियों ने दुकानें ही नहीं खोली तो कई व्यापारी मोबाइल से एक-दूसरे जानकारी करते नजर आए। गौरतलब है कि हाल ही आयकर विभाग की टीम ने शहर में एक दर्जन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई की थी जिसमें 10.50 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति उजागर हुई थी।
बुधवार को एक बार फिर आयकर टीम के आने की सूचना से व्यापारियों में खलबली मच गई। दोपहर 12:00 बजे तक तो कई व्यापारियों ने तो अपनी दुकानें ही नहीं खोलीं। जिन्होंने दुकानें खोली उनका एक कर्मचारी दिनभर दुकान के बाहर सिर्फ निगरानी के लिए ही नियुक्त कर दिया गया। कई दुकानदार मोबाइल पर टीम की लोकेशन का पता करते रहे। कई दुकानदार अपने अपने हिसाब से कयास लगाते रहे। दिनभर चले इस नाटकीय घटनाक्रम के बाद जब दुकानदारों को टीम आने की सूचना अफवाह नजर आई जब उन्होंने राहत की सांस ली।