पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मित्रपुरा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

मित्रपुरा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बौंली| उपखंडके ग्राम मित्रपुरा में बुधवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद‌्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा वाचक अमित वशिष्ठ ने बताया कि बुधवार को सुबह 8 बजे श्रीसीताराम जी के मंदिर से कलश यात्रा रवाना हुई जो तेजाजी के मंदिर के समीप हनुमानजी के मंदिर पर कलश यात्रा का समापन किया गया। उसके बाद संगीतमय कथा का वाचन किया गया, जिसमें पहले दिन श्रीमद‌्भागवत कथा का महात्म्य सुनाया गया। कथा में कस्बे सहित आस-पास के श्रद्धालुओं ने भाग लिया एवं भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु नाचने लगे।

गायका बताया महत्व

मलारना डूंगर| कस्बेमें गो एवं पर्यावरण चेतना यात्रा के कस्बे में पहुंचने पर ग्रामीणों ने गंगापुर मोड़ पर यात्रा की अगुवानी की। अग्रवाल धर्मशाला के पास से महिलाएं कलश सिर पर लेकर चल रही थी। यात्रा मुख्य मार्गों से होकर प्रवचन स्थल ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची। यहां महाराज ने मौजूद ग्रामीणों को गाय एवं गो प्रदत्त द्रव्यों के महत्व के बारे मे बताते हुए उनको अपनाने पर बल दिया। इसके अलावा पर्यावरण संतुलन का महत्व बताते हुए पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने का भी आग्रह किया।

मलारना डूंगर. गायका महत्व सुनते ग्रामीण।

बौंली. श्रीसीतारामजीमंदिर से रवाना होती कलश यात्रा।