पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रास्ते के अतिक्रमण को तोड़ा

रास्ते के अतिक्रमण को तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी

मिर्जापुरसदर थाने के सामने आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को नगर परिषद ने ध्वस्त कर दिया।

सदर थाने के सामने नानकराम, बत्ती लाल ने पट्टियां गाड़ कर आम रास्ते को अवरुद्ध कर दिया था। इस संबंध में कैलाश माली ने एसडीएम मुनिदेव यादव और कलेक्टर पूनम को ज्ञापन सौंपकर आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण से अवगत कराते हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने आयुक्त को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।

इस पर आयुक्त दिलीप शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार सुबह 10:30 बजे अतिक्रमण प्रभारी लालाराम, कार्यवाहक सफाई निरीक्षक निजाम के अलावा परिषद कार्मिक रवि और छुट्टन पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। परिषद कार्मिकों ने रास्ते पर पट्टियां लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया। साथ ही भविष्य में आम रास्ते पर अतिक्रमण नहीं करने के लिए अतिक्रमियों को हिदायत दी।

गंगापुर सिटी. सवाईमाधोपुररोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान गिड़गिड़ाता व्यक्ति।