पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2538 परिवारों को मिलेगा घर

2538 परिवारों को मिलेगा घर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर

पक्केमकान में रहने की हसरत रखने वाले बीपीएल परिवारों को इंदिरा आवास योजना के तहत जिले में 2 हजार 538 पक्के मकान बनवाए जाएंगे।

इस संबंध में शुक्रवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों कर्मचारियों को जिला परिषद सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित अधिशाषी अभियंता विमलेश गुप्ता ने बताया कि इंदिरा आवास योजना के तहत जिले में बीपीएल परिवारों के लिए 2538 आवास बनवाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित लाभार्थी को 96 हजार 670 रुपए की राशि दी जाएगी। पूर्व में संबंधित लाभार्थी को 70 हजार रुपए की राशि दी जाती थी, लेकिन अब शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार नरेगा श्रमिकों के लिए 14 हजार 670 रुपए की राशि अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह राशि तीन किस्तों में दी जाएगी। कुर्सी लेवल तक निर्माण होने पर प्रथम किस्त की राशि दी जाएगी। लिंटल लेवल पर दूसरी किस्त पूर्ण निर्माण होने पर तीसरी किस्त जारी की जाएगी।

> योजना के तहत मकान निर्माण में संबंधित लाभार्थी परिवार के सदस्यों द्वारा मजदूरी नहीं करने पर नरेगा मजदूरों को निर्माण कार्य में लगाया जाएगा। इससे ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। इस एवज में मजदूरों को 14 हजार 670 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

ऑनलाइनहोंगे आवेदन >अभियंता ने बताया कि संबंधित बीपीएल परिवार मकान निर्माण के लिए ई-मित्र केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन का शुल्क लाभार्थी को वहन करना होगा। आवेदन करने के बाद किस्त जारी होने की सूचना संबंधित लाभार्थी को एसएमएस से दी जाएगी।

ब्लॉकवारचयनित परिवार > इंदिराआवास योजना के तहत सवाई माधोपुर में 619 बीपीएल परिवारों का चयन किया गया है। इसी प्रकार खंडार में 343, बामनवास में 950, बौंली में 170 गंगापुर में 446 परिवारों का चयन किया गया है।