पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 संक्रमित ऊंटों का उपचार

50 संक्रमित ऊंटों का उपचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
50 संक्रमित ऊंटों का उपचार

सवाई माधोपुर| बहुउद्देशीयपशु चिकित्सालय सवाई माधोपुर में पशुपालन विभाग की ओर से चल रहे सर्रा नियंत्रण कार्यक्रम शिविर में 50 से अधिक ऊंटों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा पशुपालकों को ऊंटों में होने वाले सर्रा रोग के बचाव की जानकारियां दी तथा संक्रमित ऊंटों का उपचार भी किया। शिविर प्रभारी पशु चिकित्सक डॅा. राजीव गर्ग ने पशुपालकों को बताया कि ऊंटों में होने वाले सर्रा रोग के लक्षण के दौरान रक्त की कमी एवं पीलिया हो जाता है। वहीं शरीर में कमजोरी के साथ-साथ शरीर पर सूजन भी दिखाई देना शुरू हो जाता है। टेबनेस मक्खियों के काटने से होने वाले इस रोग का असर मानसून प्रकोप तथा इसके दो से तीन माह के बीच होता है। शिविर प्रभारी ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में पचास से अधिक ऊंटों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है, जिसमें किसी भी ऊंट के सर्रा लक्षण के चिन्ह नहीं दिखाई दिए है। चिकित्सालय की ओर से आगामी समय में सर्रा रोग के रोकथाम के लिए ऊंटों की निशुल्क चिकित्सा की गई।

शिविरमें 13 महिलाओं की नसबंदी

कुस्तला| कस्बेके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को महिला नसबंदी शिविर आयोजित किया गया। एएनएम राधा देवी ने बताया कि शिविर में 16 महिलाओं का पंजीयन हुआ, जिसमें से 13 महिलाओं के ऑपरेशन कर नसबंदी की गई।

विरोधदिवस मनाएगी कांग्रेस

बौंली| भारतीयजनता पार्टी 13 दिसंबर को सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर जश्न मनाने जा रही है। वहीं कांग्रेस इस दिन सरकार का विरोध दिवस के रूप में मनाएगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संतोष स्वामी ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को सुबह 11 बजे श्रीखेडापति बालाजी परिसर स्थित फ्रेंडस क्लब मैदान में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा एवं सरकार की सदबुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा।

लाखनपुरमें भामाशाह फॉलोअप कैंप संपन्न

बौंली| बौंलीउपखंड की ग्राम पंचायत लाखनपुर में तीन दिवसीय भामाशाह फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। सचिव राजाराम बैरवा ने बताया कि बुधवार शाम को सम्पन्न हुए इस शिविर में ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्राम लाखनपुर सहित गोल, गोठड़ा, खेडा, रतनपुरा, खोहरी, डूंगरी आदि गावों के लोगों ने भाग लिया, जिनके 827 भामाशाह कार्ड एवं करीब पांच सौ आधार कार्