नशे में रेल पटरी पर लेट गया युवक
नशे में रेल पटरी पर लेट गया युवक
गंगापुर सिटी | रेलवेबी केबिन के पास शनिवार दोपहर एक युवक शराब के नशे में आत्महत्या करने के लिए रेल पटरी पर लेट गया। बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों अन्य लोगों ने उसे समझाकर रेल पटरी से हटाया। बैरुंडा निवासी पूरण सिंह राजपूत ने बताया कि उसे लोग परेशान करते हैं जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या करने की ठान ली और रेल पटरी पर लेट गया। युवक के रेल पटरी पर लेटते ही आसपास के लोगों परिजनों ने उसे समझाया और घर ले गए।
गंगापुर सिटी . रेलपटरी पर आए युवक को समझाते परिजन।