पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीआरएम सीमा कुमार कल आएंगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी | मंडलरेल प्रबंधक सीमा कुमार 15 फरवरी को गंगापुर सिटी आएंगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार डीआरएम विशेष सैलून से सोमवार सुबह आठ बजे कोटा से गंगापुर सिटी के लिए रवाना होंगी तथा गंगापुर सिटी सुबह दस बजे पहुंचेंगी। इस दौरान वे रेलवे स्टेशन, रेलवे कार्यालयों आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। इसके अलावा लोको पायलट एवं गार्ड विश्राम गृह में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेंगी। डीआरएम दुर्घटना राहत वाहन मेडिकल राहत वाहन का भी निरीक्षण करेंगी। गौरतलब है कि मार्च माह में रेलवे के महाप्रबंधक का गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों के सिलसिले में अधिकारियों के दौरे हो रहे हैं।

विज्ञानमॉडल प्रशिक्षण कल

गंगापुर सिटी | राउमाविके प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा ने बताया कि 15 फरवरी को जिला कलेक्टर के निर्देशन में कानपुर आईआईटी के प्रो. पुरनेश शर्मा द्वारा सुबह 11 बजे कक्षा 11, 12वीं के छात्रों को विज्ञान के मॉडल द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने विज्ञान संकाय के सभी विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के दिन समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

फागमहोत्सव 29 को

गंगापुर सिटी | श्रीश्याम परिवार सेवा समिति की ओर से इस वर्ष भी गो सेवार्थ श्री श्याम फाग महोत्सव 29 फरवरी को पुरानी अनाज मंडी गंगापुर में होगा।

खबरें और भी हैं...