पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवेकानंद एकेडमी और जीजीसी हीरोज के बीच मुकाबला

विवेकानंद एकेडमी और जीजीसी हीरोज के बीच मुकाबला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी | दिशाक्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित की जा रही कोस्मो हेयर जीपीएल-5 के तहत रविवार को राउमावि के खेल मैदान पर क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी एडवोकेट विवेक कुमार मीणा ने बताया कि सुबह 9:30 बजे पहली पारी में प्रथम सेमीफाइनल मैच विवेकानंद एकेडमी और जीजीसी हीरोज के बीच खेला जाएगा। इसी प्रकार दूसरा सेमीफाइनल मैच दोपहर एक बजे इंडियन वारियर्स और गुरुकुल डीएस चैलेंजर के बीच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि विवेकानंद एकेडमी की रन रेट प्लस 0.57, इंडियन वॉरियर्स की प्लस 0.13, गुरुकुल डीएस चैलेंजर की प्लस 0.30, जीजीसी हीरोज की प्लस 0.24, मास्टर ब्लास्टर की प्लस 0.18 और रॉयल सुपरकिंग की रन रेट माइनस 0.84 रही है।

टटवाड़ामें रामरसिया दंगल

तलावड़ा | टटवाड़ागांव में ग्रामीणों की ओर से एकदिवसीय रामरसिया दंगल का आयोजन रविवार को होगा। ग्रामीण रामखिलाड़ी गुर्जर ने बताया कि रामरसिया दंगल में टोंटीपुरा, प्रदोनपुरा और महूं सहित चार जगहों की पार्टियां रामरसिया प्रस्तुत करेंगी।

मातृ-पितृपूजन दिवस

गंगापुर सिटी | श्रीयोग वेदांत सेवा समिति गंगापुर द्वारा 14 फरवरी को पुरानी अनाज मंडी स्थित अन्नक्षेत्र में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा। समिति सचिव कमलेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में वैदिक रीति से हवन, पूजन माता पिता पूजन कर सम्मान किया जाएगा। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में लोगों कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।

मदरसासल्फिया में संस्कार दिवस

गंगापुर सिटी | मोतीमस्जिद के पास मदरसा सल्फिया में संस्कार दिवस 14 फरवरी को मनाया जाएगा। समिति प्रबंधक मौलाना मुबीन ने बताया कि कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी, पूर्व नप सभापति हरिप्रसाद बोहरा और ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गिर्राज प्रसाद गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

अग्रवालपेंशनर्स समिति की बैठक

गंगापुर सिटी | अग्रवालपेंशनर्स समिति की बैठक 14 फरवरी को उदेई मोड़ के अग्रवाल भवन में दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। महामंत्री डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि जिन सदस्यों का जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ फरवरी माह में है, उसे सामूहिक रूप से उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से बैठक में समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

श्यारौलीगांव में भैरवधाम मेले में छप्पन भोग की झांकी सजाई

गंगापुर सिटी | श्यारौलीगांव स्थित भैरवधाम मंदिर पर 14 फरवरी को मेले का आयोजन किया जाएगा। भैरवधाम भक्त पुरुषोत्तम अग्रवाल और ओमवीर सिंह ने बताया कि इस मौके पर फूल बंगला छप्पनभोग झांकी सजाई जाएगी। साथ ही भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में गंगापुर, करौली, हिंडौन, सपोटरा, कुडगांव, भरतपुर, अलवर, श्रीमहावीरजी, महूं इब्राहिमपुर, नादौती आदि स्थानों से पदयात्राएं श्यारौली भैरवधाम पहुंचेगी। मेले के चलते समूचे मंदिर परिसर में विशेष सजावट की जाएगी।

खबरें और भी हैं...