वरिष्ठ मंडल अभियंता ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी लागू की जाए
दैनिक यात्री संघ ने जबलपुर जोन के महाप्रबंधक कोटा मंडल के रेल प्रबंधक को अलग-अलग ज्ञापन भेजकर सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) लागू करने की मांग की है।
संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि रेलवे की ओर से दैनिक यात्रियों की सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संघ ने दैनिक यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जनशताब्दी ट्रेन में एमएसटी कोच लगाए जाने, सवाई माधोपुर से भरतपुर के मध्य शटल ट्रेन का संचालन करने, सवाई माधोपुर-मथुरा पैसेंजर ट्रेन के समय में परिवर्तन करने की रेलवे अधिकारियों से मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया कि कोटा मंडल के अधीन रेलवे स्टेशनों के मध्य प्रतिदिन हजारों दैनिक यात्री विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से सफर तय करते हैं। दैनिक यात्रियों का प्रवेश पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में ही लागू किया गया है। ट्रेनों की संख्या कम होने से सुपर फास्ट ट्रेनों में एमएसटी लागू की जाए।
इसके अलावा सवाई माधोपुर से मथुरा के मध्य सुबह 6 बजे बाद ही रवाना होती है। सवाई माधोपुर से मथुरा के मध्य सुबह के समय एक मात्र पैसेंजर ट्रेन सवाई माधोपुर-मथुरा है जबकि वापसी में शाम को एक ही जनता एक्सप्रेस है। उन्होंने सुपर फास्ट ट्रेनों में एमएसटी लागू करने की मांग की है।
भास्कर न्यूज | गंगापुरसिटी
वरिष्ठ मंडल अभियंता मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को रेलवे स्टेशन सहित अन्य रेलवे कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा रेलवे स्टेशन पर की जा रही रंगाई पुताई भी देखी।
उन्होंने बताया कि मार्च माह में महाप्रबंधक का गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन का दौरा प्रस्तावित है जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन सहित रेलवे के कार्यालय ऑफिसों में पुरानी केबिन सिग्नल लाइनों को बदला गया है। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन पर पोर्च कार्य तथा सामान्य प्रतीक्षालय के निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखकर कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
लॉबीका किया निरीक्षण
गंगापुरसिटी की रेलवे लॉबी शीघ्र ही वातानुकूलित होगी। इसके लिए लॉबी में तीन नए एसी लगाए जाएंगे। एसी लगने से लोको पायलटों गार्डों को भी सुविधा मिल सकेगी। लॉबी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
गार्डनका किया निरीक्षण
पायलटएवं विश्राम गृह गार्डन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गार्डन में रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए अच्छी किस्म की घास अशोक के पेड़ लगाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने नए रेलवे आवास का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार गुप्ता, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (स्पेशल कार्य) सी.एल. तोमर, अशोक कुमार सारस्वत राजेश यादव आदि मौजूद थे।
गंगापुर सिटी. रेलवेस्टेशन अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करते वरिष्ठ मंडल अभियंता।