पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नुक्कड़ नाटक से दिया बेटी बचाने बेटी पढ़ाने का संदेश

नुक्कड़ नाटक से दिया बेटी बचाने-बेटी पढ़ाने का संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिकोईडीकोन संस्था द्वारा शनिवार को गंगापुरसिटी ब्लॉक की 03 ग्राम पंचायतों खेड़ा बाढरामगढ, कुनकटा कलां और महानन्दपुरा में यू.एन.एफ.पी.ए. के सहयोग से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गानों नाटक मंचन के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामवासियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर उन्हें जागरुक किया।

कार्यक्रम समन्वयक अंशुल शर्मा ने पी.सी.पी.एन.डी.टी. कानून पर जानकारी देते हुए बताया कि लिंग जांच करवाना गैर कानूनी है। बेटियों के लिए सरकारी द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका ग्रामीणों को लाभ उठाना चाहिए। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्यामसुन्दर शर्मा ने घटते लिंगानुपात पर चर्चा करते हुए बताया कि बेटियां हैं तो कल है। हमें बेटियों को गर्भ में मारकर उन्हें दुनिया में लाना चाहिए और आगे पढ़ने के अवसर प्रदान करने चाहिए। इसके साथ ही सिकोईडीकोन संस्था द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर आयोजित की जा रही गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यकम अधिकारी अभिलाशा पाठक ने शिक्षा का अधिकार कानून की जानकारी दी। सिकोईडीकोन कार्यक्रम प्रबंधक श्वेता तिवाड़ी ने बताया कि संस्था द्वारा फरवरी गंगापुरसिटी सवाई माधोपुर की 48 ग्राम पंचायतों में भी कलाजत्था नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से संदेश का कार्य किया जा रहा है।

खेलस्टेडियम बदहाल

सूरवाल| कस्बेके शेरपुर रोड स्थित खेल स्टेडियम में चार दीवारी सहित कई सुविधाएं नही होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को इसका लाभ नही मिल पा रहा है। ऐसे में क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रूझान कम होता जा रहा है। शेरपुर रोड स्थित खेल स्टेडियम सूरवाल, दोंदरी, करमोदा, पूसोदा, सहित दर्जनों गांवो के खिलाड़ियों के लिए प्रतिभां प्रर्दशित करने का एक मात्र स्थान है।

सवाई माधोपुर. गंगापुरसिटीब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते कलाकार।

खबरें और भी हैं...