महंगाई भत्ता मूल वेतन में जोड़ने की मांग
भीलवाड़ा|पेंशनर्स एसोसिएशनके जिलाध्यक्ष प्रो.बीआर चौहान ने महंगाई भत्ते का पचास प्रतिशत मूल वेतन में जोड़े जाने की मांग की है। चौहान ने यह मांग भारत पेंशनर्स समाज के महामंत्री को लिखे गए पत्र में की है।
बसेरनगर अध्यक्ष
भीलवाड़ा|अखिलभारतीयविद्यार्थी परिषद की मीटिंग सह संयोजक प्रतीक महावर दया शंकर खटीक की उपस्थिती में हुई। जिसमें नगर अध्यक्ष पद पर विनीत बसेर नगर मंत्री पद पर अमित खोखर को मनोनीत किया।
धर्मनाड़ी से अतिक्रमण हटाने की मांग
भीलवाड़ा|सुवाणापंचायतसमिति के सिदड़ीयास के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर मजरा कंवरपुरा में धर्म नाड़ी के पेटा पाल से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने कंवरपुरा से सिदड़ीयास की दूरी एक किलोमीटर से अधिक होने के कारण स्कूल के एकीकरण निरस्त करने की मांग भी की।
गणेशमहासम्मेलन 21 को
भीलवाड़ा|श्रीगणेशउत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति द्वारा 21 सितंबर रविवार शाम चार बजे आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अग्रवाल भवन में गणेश महासम्मेलन होगा। यह जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष उदय लाल समदानी ने बताया कि गणेश महोत्सव में विजेता रहीं समितियों तथा रक्तदाताओं को पारितोषिक दिया जाएगा। समारोह में श्रेष्ठ सेवा का पुरस्कार 2014 भी दिया जाएगा।
क्लॉथमर्चेंट एसोसिएशन कार्यकारिणी गठित
भीलवाड़ा|क्लॉथमर्चेंटएसोसिएशन अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने कार्यकारिणी का विस्तार कर सदस्यों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। काबरा ने बताया कि पंकज रुणवाल उपाध्यक्ष, मुकेश काबरा सचिव, विशाल बाहेती सह सचिव, महावीर टेलर संगठन मंत्री तथा अमित कायथवाल को प्रचार मंत्री बनाया गया।
तांबी24 सितंबर को लेंगे गंगापुर में मीटिंग
भीलवाड़ा|भूदानबोर्ड अध्यक्ष रतन लाल तांबी 24 सितंबर को गंगापुर पहुंचेंगे। जहां वे अपराह्न तीन बजे उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी, अध्यक्ष नगर पालिका, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, गिरदावर की मीटिंग लेंगे। इस दौरान प्रधान, विकास अधिकारी सरपंच गण भी उपस्थित रहेंगे।