पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाह सम्मेलन के लिए गणेशजी को दिया जाएगा 14 को न्योता

विवाह सम्मेलन के लिए गणेशजी को दिया जाएगा 14 को न्योता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर|श्रीगुर्जर गौड़ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए 14 फरवरी को समाज के लोगों द्वारा रणथंभौर दुर्ग स्थित गणेशजी को न्यौता दिया जाएगा। महामंत्री पंडित लालचंद गौतम ने बताया कि युवक संघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ सम्मेलन के लिए प्रचार दलों को क्षेत्रों में भेजा जाएगा।

आशीषगौत्तम संभाग महामंत्री

सवाईमाधोपुर|अखिल भारतवर्षीयश्रीगुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालूराम उपाध्याय की सहमति एवं युवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेतन चौबे की अभिशंसा पर संभाग अध्यक्ष विनोद शर्मा ने संभाग महामंत्री के पद पर आशीष गौत्तम को नियुक्त किया। संभाग महामंत्री बनाए जाने पर महासभा के ज्योतिष प्रकोष्ठ के प्रभारी पंड़ित ताराचंद शास्त्री, जनचेतना प्रभारी हनुमान पंचारिया, महासभा के संभाग अध्यक्ष अरविन्द गौत्तम सहित पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संभाग अध्यक्ष का आभार जताया। संभाग अध्यक्ष ने बताया कि आशीष गौत्तम को समाज के प्रति सेवा भावना, सकारात्मक सोच एवं समाजोत्थान के संकल्प के मद्देनजर उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।

आईजीने किया थाने का अवलोकन

मलारनाडूंगर|मलारना डूंगरपुलिस थाने का बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक बीजू जार्ज जोसफ ने अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने थाना भवन, साफ, सफाई को देखा सन्तुष्ट नजर आए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। उनका स्थानान्तरण हो जाने के कारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह, थानाधिकारी किशोर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें विदाई भी दी। इस अवसर पर उनका स्वागत कर टाइगर का चित्र भी भेंट किया गया।

सरपंचोंकी आमुखीकरण कार्यशाला

सवाईमाधोपुर|जिला परिषदसभागार में आयोजित सरंपचों की तीन दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला बुधवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला में सुबह कल की सीख प्रश्न पिटारी खेल द्वारा सरपंचों को जानकारी दी गई। इसके बाद ग्राम पंचायत का वित्तीय प्रबंधन, निजी आय बढ़ाने, अभिलेख संधारण, राजस्व मामलों के तहत अतिक्रमणों की रोकथाम, आबादी भूमि में पट्टे जारी करना, ग्रामीण कार्य निर्देशिका, ग्राम पंचायत विकास नियोजन, ग्राम सभा की प्राथमिकताओं पर आधारित समावेश विकास प्लान, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दोपहर बाद समापन सत्र के दौरान सरपंचगणों ने कार्यशाला के बारे में फीडबेक दिया। गंगापुर, बौंली बामनवास पंचायत समिति के सरपंचों की आमुखीकरण कार्यशाला 11 से 13 फरवरी तक जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। कार्यशाला में मुख्य अतिथि कलेक्टर आनंदी होंगी अध्यक्षता जिला प्रमुख विनीता मीना करेंगी।

यादेमां का जन्मोत्सव मनाया

सवाईमाधोपुर|प्रजापतिसमाज विकास संस्थान जिला शाखा द्वारा बुधवार को महावीर पार्क में यादे मां का जन्मोत्सव जिलाध्यक्ष रामफूल प्रजापति की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने मां यादे के बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मंत्री हेमराज प्रजापति ने बताया कि चौथ का बरवाड़ा, बौंली, बामनवास, खण्डार, गंगापुरसिटी एवं मलारना डूंगर में प्रजापति समाज की ओर से यादे मां का जन्मोत्सव मनाया गया।

जस्टानाका युवक नाथूलाल रैगर लापता

जस्टाना|कस्बानिवासीनाथूलाल (28) पुत्र सुगजी रैगर करीब चार दिन से अपने घर से निकला था, जो अभी तक लौटा नहीं है। युवक के भाई रामधन रैगर ने बताया कि कुछ दिनों से वह मानसिक बीमारी से ग्रसित था जिसका जयपुर इलाज चल रहा था। उसके लापता होने की रिपोर्ट बौंली थाना में भी दर्ज करवा दी है। युवक नीला रंग के पेन्ट एवं सफेद रंग की लाइनदार टीशर्ट पैरों में प्लास्टिक की चप्पल पहने हुए है।

दानिशअबरार ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढाढ़स

मलारनाडूंगर|ग्राम पंचायतके सैनीपुरा बस्ती में करंट से मरे किसान भजन के परिजनों को पूर्व विधायक यास्मीन अबरार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दानिश अबरार ने घर पहुंचकर ढांढ़स बंधाया। इस अवसर पर यास्मीन ने परिजनों से कहा कि भजन की मौत दुर्घटना है जिसकी भरपाई तो संभव नही है। दुख की घड़ी में स्वयं को अकेला नहीं समझें। इसी प्रकार दानिश ने भी परिजनों को सांत्वना दी। उनके साथ जिला परिषद सदस्य गिर्राज मीना, मोतीलाल बैरवा, पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबूलाल मीना, हाजी अपसार, नन्दकिशोर सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सरफराज खान ने भी परिजनों को ढांढस बंधाया।

संस्कृतस्कूल में सीनियर छात्र-छात्राओं को दी विदाई

बौंली|राजकीयवरिष्ठउपाध्याय संस्कृत विद्यालय बौंली में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच राजेश गोयल एवं विशिष्ठ अतिथि राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय के प्राध्यापक राजेंद्र सिंह लखावत थे अध्यक्षता उपजिला प्रमुख श्योपाल माली ने की। इस अवसर पर कनिष्ठोपाध्याय के विद्यार्थियों ने वरिष्ठोपाध्याय के विद्यार्थियों को विदाई दी। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से मन लगाकर विद्याध्यन करने एवं अच्छा परीक्षा परिणाम अर्जित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय में अपनी निशुल्क सेवाएं देने वाले वरिष्ठ अध्यापक मूलचंद महावर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा रीना सैनी ने किया।

मलारना डूंगर. परिजनोंको सांत्वना देते दानिश अबरार।

खबरें और भी हैं...