वारंट के तहत एक गिरफ्तार
वारंट के तहत एक गिरफ्तार
सवाईमाधोपुर| मानटाउनथाना पुलिस ने चोरी के मामले में प्रोडक्शन वारंट के तहत एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रमेश उर्फ चौथल्या पुत्र मुकुंद मोग्या निवासी बावरी की झोंपड़ी रघुनाथपुरा हाल निवासी मोहम्मदपुरा थाना सोंप जिला टोंक को गंगापुर जेल से प्राप्त किया है। इस पर वर्ष 2009 में थाने पर चोरी का मामला दर्ज हुआ था।
गिरफ्तार:चौथकाबरवाड़ा थाना पुलिस ने प्राणघातक हमले में पप्पू, कैलाश पुत्रान रामफूल निवासियान रतनपुरा दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ यहीं के निवासी लोहड़क्या ने प्राणघातक हमले का मामला दर्ज कराया था।
मारपीटमामले में गिरफ्तार: चौथकाबरवाड़ा थाना पुलिस ने बिजली निगम की विजिलेंस टीम के जेईएन से मारपीट के मामले में बोलताराम पुत्र चिरंजीलाल मीना निवासी बगीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जेईएन सुदर्शन मीणा ने थाने पर मामला दर्ज कराया था।