पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवयुवक बैठक में छाया रहा कॉलेज का मुद‌्दा

नवयुवक बैठक में छाया रहा कॉलेज का मुद‌्दा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर | कस्बेमें कॉलेज खुलवाने के लिए नवयुवकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद सभी नवयुवकों ने मलारना डूंगर उपखण्ड मुख्यालय पर कॉलेज की कमी पर चिंता जाहिर की। इस अवसर पर टोंक सवाई माधोपुर लोक सभा क्षेत्र के मीडिया पर्सन अकरम बुनियाद ने कहा कि मलारना डूंगर में कॉलेज नहीं होने के कारण उच्च शिक्षा अर्जन के लिए विद्यार्थियों को 40 किलो मीटर दूर गंगापुर, सवाई माधोपुर या लालसोट जाना पड़ता है। ऐसे में गरीब अभिभावकों के सामने आर्थिक परेशानी रहती है। वही अभिभावक बालिकाओं की सुरक्षा संरक्षा को लेकर दूरस्थ शहरों में भेजने से कतराते हैं।

मलारना डूंगर क्षेत्र के लोगों की आवश्यकता को देखते हुए यहां कॉलेज जरूरी है। बैठक में 12 फरवरी को कॉलेज खुलवाने की मांग को लेकर उपजिला कलेक्टर द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में गब्बर मीना, लखपत मीना मानोली, बबलू माली बहतेड़, नूरदीन खोहरी, राशिद अली, अमजद खान, दिलीप नावरिया, निरंजन साहू, अशोक माली अनेक नवयुवक मौजूद थे।

विद्यालयोंमें चेक वितरित

खिरनी|कस्बेके निकटवर्ती गांव हथडौली तथा पीपलवाडा में दो स्कूलों के बीमा स्कूल घोषित होने पर भारतीय जीवन बीमा सवाई माधोपुर के वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक भगवान सिंह तथा शाखा प्रबन्धक हरि प्रसाद के द्वारा दीपक प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय के प्रधानाध्यापपक हथडौली को तथा इन्दिरा माध्यमिक विद्यालय पीपलवाडा के प्रधानाध्यापक नरेश शर्मा को 35 हजार रुपए के अलग-अलग दो चेक प्रदान किए गए। प्रधानाध्यापकों का कहना है कि इस राशि का उपयोग छात्रों तथा स्कूलों के कल्याणार्थ किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...