एनडीआरएफ के सदस्य आपदा से बचाव के लिए देंगे प्रशिक्षण
सवाई माधोपुर| राष्ट्रीयआपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की ओर से 14 से 28 फरवरी तक जिले में विभिन्न स्थानों पर आपदाओं के दुष्प्रभावों को कम करने बचाव के तरीकों के बारे प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर आनंदी ने बताया कि प्राथमिक उपचार, राहत कार्य, बाढ, भूकंप, चक्रवाती, आगजनी एवं अन्य आपदाओं के समय लोगों का जीवन बचाने के बारे में आम जनता, सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारी, विद्यार्थियों, स्वयं सेवी संस्थाओं को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने, जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण के लिए तहसील क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को गंगापुर सिटी में, 15 को तलावड़ा में, 16 को वजीरपुर में, 17 को बामनवास में, 18 को बरनाला में, 19 को बौंली में, 20 को मित्रपुरा में, 21 को खिरनी 22 को मलारना डूंगर में, 23 को चौथ का बरवाड़ा में, 24 को शिवाड़ में, 25 को खंडार में, 26 को बहरावंडा खुर्द में, 27 को सवाई माधोपुर 28 को रामपुरा में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भामाशाहशिविर का कार्यक्रम निर्धारित
सवाईमाधोपुर| फरवरीमाह में चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में आयोजित होने वाले भामाशाह शिविर की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। एसडीएम नथमल डिडेल ने बताया कि 15 से 16 फरवरी को कुस्तला डेकवा में भामाशाह सीडिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 17 से 18 तक रवांजना चौड़ मुई में, 19 से 20 तक पांचोलास रवांजना डूंगर में भामाशाह सीडिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।