महिला से गाली-गलौज कर की मारपीट, केस दर्ज
पुलिसने विवाहिता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि अन्नू प|ी पिंटू नायक निवासी काला ढूंढा ने रिपोर्ट में बताया कि वह खेत पर रखवाली कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही शंभूलाल पुत्र कनीराम गाडरी ने वहां पहुंचकर गाली-गलौज की। घर पहुंचने पर शंभूलाल, कैलाश, ओमप्रकाश, शांति, कमला ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।