- Hindi News
- सीनियर वर्ग में अनीता जूनियर वर्ग में पूजा अग्रवाल प्रथम
सीनियर वर्ग में अनीता जूनियर वर्ग में पूजा अग्रवाल प्रथम
गंगापुर सिटी| अग्रवालसमाज मंडल की ओर से मनाए जा रहे अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल धर्मशाला में बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के तहत सीनियर वर्ग में अनीता गुप्ता प्रथम, उर्वशी गुप्ता द्वितीय और पूजा अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह जूनियर वर्ग में पूजा अग्रवाल प्रथम, कृतिका अग्रवाल ने द्वितीय और कीर्ति अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद रंगोली, दो मिनट प्रश्नोत्तरी पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में मंडल अध्यक्ष मंजू मंगलम, उपाध्यक्ष डॉ. रबिबाला गोयल, पदमा अग्रवाल, शशि गोयल कोषाध्यक्ष पुष्पा गर्ग के अलावा सरोज गर्ग, पुष्पा गर्ग, शारदा, सरला, पदमा, अनीता, दीपा सहित कई मंडल सदस्यों ने सहयोग किया।
चित्रकला प्रतियोगिता आज
महोत्सव के तहत गुुरुवार को अग्रवाल भवन में शाम 5 बजे चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता संयोजक रजनीश खूंटामार ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों जूनियर सीनियर वर्ग में होगी।