पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तार टूटे, नहीं मिल रहा टंकी का लाभ

तार टूटे, नहीं मिल रहा टंकी का लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तार टूटे, नहीं मिल रहा टंकी का लाभ

सवाईमाधोपुर| मलारनाडूंगर के तारनपुर गांव मे सार्वजनिक पेयजल के लिए जलदाय विभाग द्वारा लगाए गई मोटर के कनेक्शन के तार टूट जाने के कारण ग्रामीणों को टंकी का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कनेक्शन के तार टूट जाने के कारण लोगों को दूरस्थ स्थानों पर जाकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारिरयों से टूटे तारों को सही करवाकर समस्या समाधान की मांग की है।

समितिके लोगों ने दर्ज कराए धोखाधड़ी के मामले

सवाईमाधोपुर| अग्रवालसमाज समिति शहर के गजानंद अग्रवाल और पुरुषोत्तम अग्रवाल ने एक दूसरे के खिलाफ धोखाधड़ी एवं समिति के पैसों का गबन करने का मामला दर्ज कराया है। थाने के एचएम ने बताया कि अग्रवाल समिति की ओर से शहर में अग्रवाल शिक्षण संस्थान संचालित है। वर्ष 2007 के एक मामले में दोनों ने एक दूसरे पर पैसों का गबन करने, फर्जी रसीदें तैयार करने सहित अन्य धोखाधड़ी के परस्पर मामले दर्ज कराए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज लिया है।

राज्यशहरीकरण आयोग के अध्यक्ष 22 को लेंगे बैठक

सवाईमाधोपुर| राज्यशहरीकरण आयोग के अध्यक्ष केके भटनागर की अध्यक्षता में 22 सितंबर दोपहर तीन बजे नगर परिषद सवाई माधोपुर में बैठक होगी। यह जानकारी कलेक्टर पूनम ने दी है।

औद्योगिकप्रोत्साहन शिविर 9 को

सवाईमाधोपुर| पंचायतसमिति गंगापुरसिटी में 9 अक्टूबर सुबह 11 बजे से औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर आयोजित होगा। महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र चन्द्रमोहन गुप्ता ने बताया कि शिविर में उद्यमियों को उद्योग धन्धे के सम्बन्ध में राजस्थान वित्त निगम, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, रीको लि० तथा बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। आर्टीजन परिचय पत्र के आवेदन पत्र तैयार कराए जाएंगे तथा विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्रदान कीजाएगी। बुनकरों से सम्बन्धित योजनाओं तथा महिलाओं से सम्बन्धित उद्योग धंधों की भी जानकारी दी जाएगी।

सार समाचार