सत्संग में बताई गुरु की महिमा
ग्रामजटवाड़ा कलां में सतपाल महाराज के जन्म दिन के अवसर पर सत्संग कार्यक्रम हुआ, जिसमें आत्म ज्ञान एवं सद्भावना के बारे में प्रवचन दिए गए। इस मौके पर महात्मा सुनीति बाई ने आत्म ज्ञान के बारे में बताया तथा कि प्रत्येक व्यक्ति को दूसरे के साथ सद्भाव रखकर भलाई के बारे में सोचना चाहिए।
उन्होंने प्रवचन में गुरु की महिमा बताते हुए गुरु को ज्ञान का मार्ग एवं भगवान से मिलवाने का रास्ता बताने वाला बताया। प्रवचन में उन्होंने कहा कि जिसे शरीर मिला उसकाे बुढ़ापा आना निश्चित है। इसलिए इंसान को आपस में सद्भाव रखते हुए सभी से समान व्यवहार करना चाहिए।
नेहरू युवा केन्द्र की अध्यक्ष सीमा मीना ने बताया कि 18 सितंबर को गंगापुर में तथा 21 सितंबर को आलनपुर में सत्संग का आयोजन होगा।
अपरिग्रहको अपनाएं
सवाई माधोपुर | अपरिग्रहको अपनाएं बिना अहिंसा की पालना संभव नहीं है। विलासिता की वस्तुओं का संग्रह करने पर व्यक्ति हिंसा का भागीदार बन ही जाता है। ये बात जैन संत कमल मुनि कमलेश ने प्रवचन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि परिग्रह की प्रवृत्ति से मनुष्य अच्छे कार्यों से वंचित रह जाता है। ऐसे में लोगों को अपरिग्रह को अपनाना चाहिए। अपरिग्रह से ही विश्व शांति हो सकती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सभी प्रकार के परिग्रह से बचना चाहिए। इस मौके पर समाज के अनेकों को लोग उपस्थित थे।
बैंडबाजोंसे निकाली बिंदौरी
शिवाड़| कस्बेके कंवरपुरा में गुरुवार को दो दिवसीय तेजाजी मेला शरू हुआ। इस अवसर पर शाम चार बजे कस्बे के गणेश मंदिर से कंवरपुरा गांव तक बैंडबाजों के साथ बिंदौरी निकाली गई। बिंदौरी में महिलाएं तथा पुरुष नाचते गाते चल रहे थे। इसके बाद जहरीले कीड़ों के दंश से पीड़ित लोगों की तांतियां काटी गईं।
संगीतमयवेदकथा 23 से
सवाई माधोपुर |आर्य समाजमानटाउन एवं महिला आर्य समाज सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वाधान मे 23 सितम्बर से 28 सितम्बर तक आर्य समाज मंदिर मे सामवेद परायण यज्ञ एवं संगीतमय वेदकथा का आयोजन किया जाएगा। यह समाज के मंत्री ने बताया कि इस अवसर पर कई गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।