कीटनाशक से महिला की मौत
कीटनाशक से महिला की मौत
भीलवाड़ा|जबरकियागांव में रविवार सुबह कीटनाशक की गंध से एक महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा। पुलिस के अनुसार, जबरकिया गांव निवासी काली (20) प|ी संजय ढोली रविवार सुबह कपास की फसल में कीटनाशक छिड़क रही थी, इसी दौरान कीटनाशक की गंध से काली की हालत बिगड़ गई। जिसे गंगापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। जिला अस्पताल में एमओटी पर ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।