पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 दुकानों में चोरी, लोगों ने लगाया जाम

5 दुकानों में चोरी, लोगों ने लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. कोशीथलबस स्टैंड स्थित पांच दुकानों के गत रात चोरों ने ताले तोड़ दिए। दो दुकानों से परचूनी सामान तथा तीन केबिनों से मोबाइल चुरा लिए। दुकानों के ताले टूटे मिलने पर शनिवार सुबह ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। गंगापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझा जाम खुलवाया। रामस्वरूप सोमानी की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज किया। कोशीथल में बस स्टैंड के पास रामस्वरूप सोमानी की किराणा की, रामेश्वर रैगर, पूरणमल सरगरा, चतरू रैगर रामनिवास सेन की दुकान केबिन के चोरों ने ताले तोड़ किराणा सामान, मोबाइल आदि चुरा लिए। रामस्वरूप सोमानी ने चोरी का मामला दर्ज कराया।