बस में 18 तोला सोने के जेवर 20 हजार पार
भीलवाड़ा |गंगापुरसे रोडवेज बस में सवार होकर सोमवार सुबह भीलवाड़ा आते समय कीड़ीमाल हाल कर्नाटक के मैसूर स्थित सिद्धार्थनगर के दंपती के बैग से करीब 18 तोला सोने के जेवर 20 हजार रुपए चोरी हो गए। चोरी गए जेवर की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई गई। दंपती भीलवाड़ा में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। संदीप कुमार जैन ने प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह प|ी प्रियंका के साथ सुबह गंगापुर से फालना डिपो की रोडवेज से शादी समारोह में शामिल होने भीलवाड़ा पहुंचा। दंपती के पास रखे बैग में सोने के जेवर नकदी थी। दंपती बातों में मशगूल थे, इसी दौरान किसी ने बैग से जेवर नकदी पार कर ली। बस भीलवाड़ा में लीलैंड चौराहा पहुंची तो बैग देखा तो जेवर नकदी नदारद थी। बैग से चोर सवा पांच तोला सोने के दो कंगन, 70 ग्राम सोने का गले का सैट, 42 ग्राम सोने की घड़ी, 20 ग्राम का कड़ा, 20 ग्राम की तीन सोने की अंगूठियां, 10 ग्राम टॉप्स जोड़ी 20 हजार रुपए निकाल ले गए।