हॉस्टल की मेस राशि बढ़ाई
^महंगाई बढ़ने से मेस भत्ते की राशि कम पड़ रही थी। विभाग ने सरकार से राशि बढ़ाने की मांग की थी। महंगाई को देखते हुए सरकार ने राशि बढ़ाई है। -शरदशर्मा, उपनिदेशक, एस जेई, भीलवाड़ा
^छात्र-छात्राओंको मेस भत्ता की कम राशि के कारण महीने में एक ही स्पेशल डाइट दी जा रही थी। राशि बढ़ी है तो अब महीने में दो स्पेशल डाइट दी जा सकेगी। खाने की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। -बालमुकुंदउपाध्याय, छात्रावासअधीक्षक, गंगापुर
भीलवाड़ा | सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों की महंगाई के कारण गड़बड़ाई मेस व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सरकार ने मैस भत्ता राशि में इजाफा किया है। छात्रावासों में रह रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विशेष पिछड़ा वर्ग के प्रत्येक छात्र-छात्रा के मेस भत्ते पर 150 रुपए बढ़ाए गए हैं। अब प्रति महीना एक छात्र या छात्रा पर 1900 रुपए खर्च किए जाएंगे। बढ़ी हुई राशि एक सितंबर से लागू करने के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक सुवालाल ने आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में ऐसे 34 छात्रावास हैं, जिनमें अब तक 1300 छात्र-छात्राओं का एडमिशन हो चुका है।
अबतक क्या थी स्थिति
छात्रावासों में रहने वाले प्रति छात्र- छात्रा के लिए अब तक प्रति महीना 1750 और प्रति सत्र (साढ़े नौ महीना) 1850 रुपए मेस भत्ता सरकार की ओर से दिया जा रहा था। एक सितंबर से 150 रुपए महीना राशि बढ़ा दी गई। भोजन, नाश्ता, विशेष भोजन, ईंधन के लिए 1350 रुपए, स्कूल यूनिफार्म मय सिलाई (दो ड्रेस), जूते-मोजे, तौलिया गर्म जर्सी के लिए 200 रुपए प्रति महीना राशि दी जाएगी।