पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रजिस्टर लेकर गया संस्था प्रधान आया ही नहीं

रजिस्टर लेकर गया संस्था प्रधान आया ही नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता | भीलवाड़ा

पोटलाके अविनाश विद्या मंदिर पहुंची में आरटीई में प्रवेशित बताए गए छात्रों का भौतिक सत्यापन करने गई टीम को बैरंग लौटना पड़ा। टीम ने आशंका पर रजिस्टर पर लाल गोले लगाए। संस्था प्रधान को इसकी फोटो कॉपी करवाने के लिए भेजा। संस्था प्रधान रजिस्टर लेकर गायब ही हो गया। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार इन दिनों जिले में चुनिंदा प्राइवेट स्कूलों में आरटीई प्रवेशित छात्र-छात्राओं का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। निदेशालय ने ऐसे स्कूलों की सूची भेजी हैं जहां अनियमितता की आशंका है। इसी की जांच करने गुरुवार को सहाड़ा के बीईईओ राजेश शर्मा के नेतृत्व में जांच टीम पोटला पहुंची। उन्होंने टीम मैंबर एसएसए के एएओ दिनेशचंद्र भट्ट ने बच्चों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इसमें आरटीई के बच्चों के प्रवेश को लेकर गड़बड़ी की आशंका पर रजिस्टर में गोले लगाकर संस्था प्रधान को फोटो कॉपी करवाकर लाने के लिए कहा। संस्था प्रधान फोटो कॉपी कराने गए और फिर टीम उनका इंतजार ही करती रह गई। घंटों इंतजार के बाद टीम को लौट जाना पड़ा।

यहां भी की जांच

टीमने आलोक विद्या मंदिर गंगापुर, न्यू विनायक विद्यापीठ पोटला, सिद्धि विनायक विद्यापीठ सुरावास संकल्प पब्लिक स्कूल गिरडिया में भी भौतिक सत्यापन किया। यहां भी कई अनियमितताएं पकड़ी।

खबरें और भी हैं...