गले से छीना मांदलिया
बस्सी. धोलड़ियाके पास शनिवार सुबह दो बदमाशों ने एक विवाहिता के गले से सोने का मांदलिया छीन लिया। राशमी थाना क्षेत्र के दड़बा निवासी नारायणीबाई प|ी रतनलाल गुर्जर धोलड़िया में मामा के यहां गई थी। शनिवार सुबह गंगरार क्षेत्र के सिंगोला जा रही थी। धोलड़िया के पास दो बदमाश नारायणीबाई के गले से मांदलिया छीन धक्का देकर भाग गए।