निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
गंगरार | राजस्थानराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में महेश शिक्षा केंद्र माध्यमिक विद्यालय गंगरार के छात्रों में विधिक जाग्रति के लिए निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। प्रतियोगिता का विषय महिलाओं के अधिकार था। जिसमें प्रथम स्थान इतिका माहेश्वरी, द्वितीय स्थान भानुराज सिंह, एवं तृतीय स्थान मनीष सबलानिया ने प्राप्त किया। इसी तरह कन्या भ्रूण हत्या विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता मे मनीष वर्मा ने प्रथम, योगेश बैरागी ने द्वितीय एवं कल्याण सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता प्रभारी कैलाश चंद्र टेलर ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।