समाज की 46 प्रतिभाएं सम्मानित
चित्तौड़गढ़ | सेनसमाज प्रगतिशील संस्थान की ओर से जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह दुर्ग स्थित बिड़ला निकेतन धर्मशाला में किया गया। इसमें समाज की 46 प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी, विशिष्ट अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, अर्जुनलाल जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, नगर अध्यक्ष सुरेश झंवर थे। हजारीलाल बारबर पालेर ने संस्थान का परिचय कराते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई प्रतिभाओं का परिचय करवाया। राष्ट्रीय नाई महासभा जिलाध्यक्ष गोपाललाल नीलमसी, अध्यक्ष दिनेश सेन, नवरतन सेन, श्रीधर सेन, नरेश परिहार, विनोद परिहार, रोहित सेन, अरुण बारबर, अशोक सेन, शंकरलाल रूद, देवीशंकर सेन, भवानीशंकर, फतहलाल सेन गंगरार, दिनेश सेन राशमी, संतोष खटोड़, रमेशचंद्र भाटी, उदयलाल बारबर, राधेश्याम सांगरिया, प्रहलाद धारीवाल, सुरेशचंद्र वर्मा उपस्थित थे।
चित्तौड़गढ़ | जिलासेन समाज प्रगतिशील संस्थान के कार्यक्रम में प्रतिभाओं को सम्मानित करते सांसद, विधायक अन्य।