पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केलुपोश मकान में आग से एक की मौत

केलुपोश मकान में आग से एक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडके ग्राम मोग सिंह जी का खेड़ा (जलकी का खेड़ा) में केलुपोश मकान में आग लग जाने के कारण उसमें रखे सामान सहित मकान मालिक थानादास पिता मांगू दास रंगास्वामी, उम्र 55 वर्ष की जल जाने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जलकी का खेडा स्थित कॉलोनी में मध्य रात्री एक केलुपोश मकान में आग लग गई। जिसका पता सुबह 6 बजे आस पड़ौस के लोगों को पता लगा। जला हुआ मकान देखकर खाली होने की शंका पर सभी अपने-अपने घर चले गए। मृतक की प|ी जो अपने तीन बच्चों सहित कोटा गई थी, सुबह सात बजे जब लौटी तो उसने घर की हालत देख आस-पास के लोगों से अपने पति के बारे में पूछा। इस दौरान जब उसकी नजर मकान के बाहर खूंटी पर टंगी बैसाखियों पर पड़ी तब उसने कहा कि बैसाखियां यहां हैं तो पति कहां गए। जब लोगों ने मकान के अंदर देखा तो वहां हड्डियों का ढांचा नजर आया। मौके पर पहुंचे सरपंच कय्यूम खां ने पुलिस को सूचना दी। इस पर थानाप्रभारी विजय सिंह मय जाब्ता पहुंचे और पंचनामा तैयार कर शव के जल जाने के कारण डॉक्टर से मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाया गया। आग लग जाने के कारण घर में रखा सारा सामान कपड़े बिस्तर, बर्तन जल गये। आसपास के लोगों ने बताया कि शनिवार को माही साता होने के कारण सभी लोग विभिन्न देव स्थलों पर जागरण में गए हुए थे। घटनास्थल पर तहसीलदार गोपाल लाल बंजारा, समाज सेवी राजेंद्र शर्मा, ग्राम सेवक गोपालदास वैष्णव, गिरदावर शंभुप्रसाद चाष्टा भी पहुंचे।

गंगरर | आगसे जला मकान तथा बाहर बैठे परिजन मृतक के बेटे।

विकलांग था थानादास

मृतकथानादास एक पैर से विकलांग था। वह बैसाखियों के सहारे चल फिर सकता था। मृतक के छोटे-छोटे तीन बच्चे प|ी है जो भिक्षावृत्ति कर जीवन यापन करते हैं। सरपंच कय्यूम खां मंसूरी ने हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...