पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवनारायण जयंती पर निकाली शोभायात्रा

देवनारायण जयंती पर निकाली शोभायात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवनारायणजयंती पर गुर्जर समाज ने सोमवार को नगर में शोभायात्रा निकाली। इसका जगह-जगह पर विविध संगठनों ने स्वागत किया।

शोभायात्रा गांधी चौक से शुरू हुई। जो गोल प्याऊ, कलेक्ट्रेट चौराहा पहुंची। यहां पर गंगरार सहित विविध क्षेत्रों के समाज के लोगों ने भाग लिया। देवीलाल गुर्जर ने बताया कि शोभायात्रा विविध मार्गों से होती हुई। शोभायात्रा में घोडे़, बग्गी, डीजे साउंड आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा विविध मार्गों से सेंती स्थित देवनारायण मंदिर पहुंची। इस मौके पर समाज के लोगों ने देवनारायण की विशेष पूजा-अर्चना की। शाम को यहां पर प्रसादी का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। राजस्थान युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश महामंत्री मुन्नालाल गुर्जर, गेहरीलाल गुर्जर, पार्षद रामचंद्र गुर्जर, गजानंद गुर्जर, किशनलाल गुर्जर, गोपाल गुर्जर, उदयराम, दिनेश, देवीलाल गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर मौजूद थे। कार्यक्रम में देवसेना विकास सोसायटी के सदस्यों ने उत्साह से सहयोग किया। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। इधर शोभायात्रा का विहिप, बजरंग दल द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इधर विहिप के विभाग मंत्री भंवरलाल जणवा, जिलाध्यक्ष संपत कालिया, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक संतोष शर्मा, नगर के सह संयोजक विजय वैष्णव, जिला गो रक्षा प्रमुख विजय नकवाल, नगर गो रक्षा प्रमुख दीपक पालीवाल, सुरक्षा प्रमुख विनोद सुखवाल मौजूद थे।

िचत्तौड़गढ़ |देवनारायण कीजयंती पर शोभायात्रा निकालते समाजजन।

एनएसयूआई ने भी स्वागत किया

शोभायात्राका एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जलपान कराकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष महेश गाडरी ने बताया कि कांग्रेस जिला महामंत्री प्रमोद सिसोदिया, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस एवं पार्षद गोविंद शर्मा, देवीलाल धाकड़, छात्रसंघ अध्यक्ष पुष्कर धाकड़, सुनील चौधरी, मुकेश पारीक, बालकिशन धाकड़, अंशु धाकड़ मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...