पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यवाहक एईएन से मारपीट

कार्यवाहक एईएन से मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगरार. कस्बेमें स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम के कार्यवाहक एईएन से कुछ ग्रामीणों ने मारपीट अभद्र व्यवहार कर दिया। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर जीएसएस के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यवाहक एईएन विजेन्द्रकुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह वे अन्य कर्मचारियों के साथ ऑफिस में काम कर रहे थे। इस दौरान मेड़ीखेड़ा के कुछ लोग आए और बिजली आपूर्ति व्यवस्था सहित अन्य बातों को लेकर बहस करने लगे। बहस करते-करते ये लोग जातिगत गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस बात को लेकर निगमकर्मियों में रोष व्याप्त हो गया। मारपीट को लेकर निगमकर्मी काम का बहिष्कार करते हुए जीएसएस के बाहर ही नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन करने लगे। निगमकर्मियों ने आए दिन गाली-गलौज अभद्र व्यवहार को लेकर आक्रोश व्यक्त कर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। सूचना पर एक्सईन एसके सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। दोपहर बाद कर्मचारी एक साथ थाने पर पहुंचे तथा पुलिस को नामजद रिपाेर्ट देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।