गंगरार. पांचदिवसीय ग्रामीण ओपन खेलकूद प्रतियोगिता 29 सितंबर से ग्राम खारखंदा में होगी। खारखंदा के मदनलाल शर्मा ने बताया कि 29 30 सितंबर को फुटबाल प्रतियोगिता एवं एक से तीन अक्टूबर तक वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता होगी। तीन अक्टूबर को समापन समारोह एवं शाम को भजन संध्या होगी।