शिकायत पर दूसरे दिन ठीक किया तार
गंगरार | मेड़ीखेड़ाके समीप शनिवार को बिजली लाइन का तार टूटने के कारण उसकी चपेट में आए बैल की मौत से उपजे आक्रोश के बावजूद दूसरे दिन भी तार नीचे गिरा रहा। इसके बाद शाम को तार ठीक किया गया।
ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से विद्युत निगम के कर्मियों के प्रति लापरवाही की शिकायत की। इस पर रविवार शाम ठेकेदार द्वारा तार को सही किया गया। ग्रामीणों के अनुसार तार में करंट से बैल के तड़पने पर लाइन बंद करने के लिए एईएन आॅफिस समेत जीएसएस पर कई बार फोन लगाया था। ग्रामीण एईएन ऑफिस पहुंच गए, जहां कार्यवाहक एईएन विजेंद्र वर्मा से तकरार के बाद विवाद बढ़ गया। इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से अभद्र व्यवहार मारपीट का मामला दर्ज कराया था।