पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबा के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी धूम

गरबा के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभरमें नवरात्र महोत्सव के तहत गरबा डांडिया की गूंज शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय सहित गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में गरबा आयोजन शुरू हुए। चंदनपुरा गरबा महोत्सव समिति की ओर से महोत्सव की शुरूआत हुई। संत रमताराम महाराज ने पूजा अर्चना कर स्थापना की। गजेंद्र सोनी, शुभम लक्षकार, नीलेश पारीक, शुभम सोनी ने स्वागत किया।

एनीकट पार्क के पास ओस्तवाल वाटिका में नव दुर्गा मित्र मंडल अशोक नगर की ओर से नवरात्र पर गरबा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। प्रथम दिन घट स्थापना, पूजा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि नवीन पटवारी थे। सुनील बैरागी ने बताया कि प्रतिदिन गरबा नृत्य प्रस्तुति तथा प्रतियोगिताएं होगी। शनिवार रात आठ बजे मां दुर्गा की विशेष आरती महाप्रसाद होगा।

गंगरार| बसस्टैंड पर मातेश्वरी गरबा महोत्सव समिति, स्टेशन पर मोची मार्केट में गुजराती मोची समाज की ओर से गरबा कार्यक्रम प्रारंभ हुए। ग्राम बूढ़, साडास , तुंबडिया, कुंवालिया, सुवाणिया, सोनियाना में गरबा कार्यक्रम हो रहे हैं।

चित्तौड़गढ़ | गणगोरगार्डन में जयकारा महोत्सव के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।