पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोगों से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा

रोगों से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसमीबीमारियों एवं स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग के साथ मिलकर विविध संस्थाओं ने करीब 27 हजार लोगों को काढ़ा पिलाया। साथ ही स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। इसी प्रकार सोमवार को भी कई जगहों हजारों लोगों को काढ़ा वितरण किया जाएगा।

श्रीतप कमेटी द्वारा रविवार सुबह सेंती मेन रोड पर काढ़ा वितरण समिति संयोजक राकेश चौपड़ा एवं सचिव सुदर्शन जैन के सानिध्य में किया गया। प्रवक्ता शैलेंद्र निगम ने बताया कि काढ़ा आयुर्वेद विभाग के डॉ. महावीर सक्सेना एवं अनिल सिसोदिया की देखरेख में तैयार किया गया। करीब छह हजार लोगों ने काढ़ा सेवन किया। इस कार्य में समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल बिल्लू, नवनीत तिवारी, सुनील मेनारिया, पवन लसोड़, आनंद गुप्ता, आदित्य सेठिया ने सहयोग किया।

जिला आयुर्वेद अस्पताल तत्वावधान में स्व. रामप्रकाश अग्रवाल की स्मृति में राहुल पुत्र राधा देवी अग्रवाल के सौजन्य से गोल प्याऊ पर आठ हजार से अधिक लोगों को काढ़ा वितरण किया गया। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के डॉ. गोपाल अरोड़ा एवं डॉ. हिम्मत सिंह धाकड़ के निर्देशन में कंपाउंडर नानूराम, लक्ष्मण करुणा पारीक ने तैयार किया एवं राष्ट्रीय सेवक संघ के केशव प्रभात द्वारा वितरित किया। चित्तौडग़ढ़ ऑटोमोबाइल्स संस्थान के तत्वावधान रोडवेज बस स्टैंड के सामने करीब पांच हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया।

बिरला सीमेंट वर्क्स के विविधा अस्पताल में बिरला सीमेंट सीमेंट क्लब की ओर से दो हजार लोगों को काढ़ा वितरण किया। लायंस क्लब द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट चौराहा पर काढ़ा पिलाया गया। क्लब सचिव शशि कुमार झंवर ने बताया कि लगभग सात हजार लोगों ने काढ़े का सेवन किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष अरुण शर्मा, उपाध्यक्ष संजय इंटोदिया सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

गंगरार| जैनश्रावक संघ गंगरार द्वारा अम्बेडकर सर्किल पर काढा वितरण किया गया। अशोक कोचिटा ने बताया कि गत दिनों गंगरार क्षेत्र में आचार्य डा. शिव मुनि मसा आह्वान पर राजमल गोलेछा के सहयोग से डा. सरिता कुमार के सानिध्य में काढा तैयार किया गया। प्रेम जोशी, कन्हैयालाल काखानी, लालचंद शर्मा, शुभम कोचिटा, अनिल गोलेछा, अर्जुनलाल सोनी मौजूद थे।

आज यहां होगा काढ़ा वितरण

चित्तौडग़ढ़.मौसमीबीमािरयों से बचाव के लिए शहर के कलेक्ट्रेट चौराहा पर भारत विकास परिषद द्वारा सोमवार को सुबह नौ बजे से काढ़ा वितरण किया जाएगा। इसी तरह अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा संगठन डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन द्वारा सुबह नौ बजे से गोल प्याऊ चौराहा पर काढ़ा वितरण किया जाएगा। गांधीनगरस्थित त्रिपोलिया हनुमान मंदिर चौराहा पर मौसमी बीमारियों से रोकथाम के लिए गांधीनगर सेक्टर पांच में सोमवार सुबह 10 बजे काढ़ा वितरण किया जाएगा।

निम्बाहेड़ा.नगरके कैंची चौराहा पर लोगों को मौसमी बीमािरयों से बचाव के लिए सुबह 10 बजे काढ़ा पिलाया जाएगा। आयुर्वेद चिकित्सालय के डॉ. कैलाश शर्मा ने बताया कि जीतमल लौहार के सहयोग से काढ़ा वितरण किया जाएगा।

चित्तौड़गढ़ |रोडवेज बस स्टैंड के सामने रोगों से बचाव के लिए काढ़ा वितरित करते ऑटोमोबाइल्स संस्थान के सदस्य।