गंगरार में रतनसिंह
उपप्रधानचुनाव में भाजपा के रतनसिंह निर्वाचित हुए। रविवार सुबह आरओ हंसराज मीणा के समक्ष रतनसिंह और कांग्रेस के देवकिशन जाट ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। मतदान के लिए भाजपा के पंस सदस्य भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवीसिंह, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण मेनारिया एवं नवनिर्वाचित प्रधान देवीलाल जाट के साथ पहुंचे तो उसके बाद कांग्रेस सदस्यों ने नारायणलाल गुर्जर के साथ आकर मतदान किया। मतगणना में रतनसिंह को नौ एवं देवकिशन को छह मत मिले। इधर प्रधान देवीलाल जाट और उपप्रधान पद पर रतनसिंह के निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। मंडपिया सरपंच अशोक जैन, लादूलाल पंवार, मंडल महामंत्री राजेंद्र शर्मा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।