पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ीसादड़ी | ब्लाकस्तरीय खेल प्रतियोगिता राउप्रावि सेमलिया में हुई। इसमें नोडल केंद्र चारणखेड़ी एवं जरखाना पंचायत के राप्रावि नई आबादी के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार छात्र वर्ग की जनरल चैंपियनशिप हासिल की। विजेताओं के गांव लौटने पर प्रधानाध्यापक एवं टीम प्रभारी लालूराम खारोल, नोडल अधिकारी लक्ष्मी लाल सालवी ने स्वागत किया। ग्रामीणों की ओर से नकद राशि भी प्रदान की गई।

गंगरार| महर्षिगौतमाश्रम में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। संस्था प्रधान हरिनारायण चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रधान रूपकंवर राणावत थे। अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीसिंह राणावत ने की। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष अशोक झंवर, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण मेनारिया, महामंत्री राजेंद्र शर्मा, उपसरपंच लक्ष्मी लाल नोग्या, रतन सोनी, गुर्जर गौड़ समाज के अध्यक्ष जगदीश चंद उपाध्याय थे। प्रतियोगिता में सभी विजेता, उप विजेता टीमों को पुरस्कार पंचायत समिति गंगरार द्वारा दिए गए। राउप्रावि डेट के छात्र गजेंद्र सिंह चौहान का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर ग्रामीणों में खुशी है। स्कूल के शाशि चावंड सिंह ने बताया कि उक्त छात्र जोधपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा।

बालिकाओं ने बाजी मारी

बड़ीसादड़ी. विवेकानंदउमावि में विधिक सेवा दिवस के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बाजी मारी। प्रभारीरामरतन रैगर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम प्रिंयल मेहता, दूसरा स्थान गुलफिशा खान एवं तीसरा स्थान गरिमा गोस्वामी ने प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक रामेश्वरलाल गुर्जर ने विचार व्यक्त किए।