पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरी खनन के लिए हुई जनसुनवाई

बजरी खनन के लिए हुई जनसुनवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगरार | सुवाणियागांव में मंगलवार को जिला परिषद के एसीईओ ज्ञानमल खटीक की अध्यक्षता में बजरी खनन को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई। एसीईओ खटीक ने बताया कि सुवाणिया, सालरिया एवं सारण क्षेत्र में 50 लाख रुपए की लागत से खनन परियोजना की उत्पादन क्षमता प्रति वर्ष तीन लाख् 92 हजार टन होगी। जनसुनवाई में राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी केसी गुप्ता, आशुसिंह भाटी, पर्यावरण सलाहकार देवेंद्र गोयल, सरपंच मोहनीदेवी मेनारिया उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने ठेकेदारों द्वारा ओवरलोडिंग नहीं करने, नदी में प्रदूषण नहीं फैलाने, नदी में अधिकाधिक स्थानीय श्रमिक रोजगार में स्थानीय को प्राथमिकता देने की मांगें प्रमुखता से रखी। जनसुनवाई में प्राप्त सुझाव एवं समस्याएं राज्य स्तरीय कमेटी को भेज दी गई।

न्यूज़ इनबॉक्स