पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलदार ने किया चौपाल निरीक्षण

तहसीलदार ने किया चौपाल निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगरार | उपखंडक्षेत्र के जोजरों का खेडा ग्राम पंचायत मुख्यालय का तहसीलदार लालचंद शर्मा ने निरीक्षण किया। तहसीलदार शर्मा ने बताया कि सेकंडरी स्कूल] जीएसएस, पशु उपस्वास्थ्य केंद्र, पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आया कि स्कूल में शौचालय की व्यवस्था नहीं है तथा क्रमोन्नत होने के बाद से ही पदानुरूप शिक्षक नहीं हैं। पशु उपस्वास्थ्य केंद्र ग्राम पंचायत के भवन में चल रहा है तथा पीएचईडी द्वारा पेयजल की कोई योजना नहीं है। तहसीलदार ने इसकी शिकायत एवं सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी है।