हादसों में तीन की मौत
मांगरोलरेलवे फाटक के समीप बुधवार सुबह ट्रक कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक उसकी भतीजी की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार शंभूपुरा थानांतर्गत अरनियापंथ निवासी कालू पुत्र नंदराम नायक एवं उसकी भतीजी बीनू प|ी दिनेश नायक बाइक पर अरनियापंथ से मांगरोल जा रहे थे। सुबह साढ़े 11 बजे पीछे से तेज गति से रहे ट्रक कंटेनर ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक कंटेनर बाइक को करीब सौ फीट दूर तक घसीटता हुआ ले गया ड्राइवर कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों के विलाप से वहां कई लोगों की आंखें भी भर आई। सदर थाने के एएसआई अर्जुनलाल ने पहुंचकर कंटेनर जब्त कर लिया। मृतकों के रिश्तेदार सीताराम नायक द्वारा सदर थाने में कंटेनर ड्राइवर के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया गया है।
गंगरार| रीकोएरिया के समीप दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत हो गई तथा चार जने घायल हो गए। थानाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर रूपा का खेड़ा निवासी शांतिलाल पुत्र लालूराम धाकड़, श्यामलाल पुत्र छोगालाल धाकड़ एवं सुरास निवासी भैरूलाल पुत्र नंदलाल धाकड एक ही बाइक पर थे।
दूसरी ओर अन्य बाइक पर मोतीलाल पुत्र मगना खटीक एवं कमलेश पुत्र रामचंद्र खटीक सवार थे। दोनों बाइक में इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि इसमें 30 वर्षीय शांतिलाल धाकड की मौत हो गई।