पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच को मनाएंगे राणा पूंजा जयंती महोत्सव

पांच को मनाएंगे राणा पूंजा जयंती महोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | राजस्थानभील समाज विकास समिति की जिला शाखा की आम मीटिंग राणा पूंजा सामुदायिक भवन में जिलाध्यक्ष बालूराम भील सिंहपुर की अध्यक्षता में हुई। जिला प्रवक्ता कालूराम राणा ने बताया कि पांच अक्टूबर को राणा पूंजा जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। राणा पूंजा महोत्सव के तहत चार अक्टूबर को समाज की खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसमें कबड्डी, दौड़, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। पांच को सभा शोभायात्रा निकलेगी। जिला उपाध्यक्ष खेमराज, ईश्वरलाल, जिला कोषाध्यक्ष रमेश, चित्तौडगढ तहसील अध्यक्ष जमनालाल, बड़ीसादड़ी अध्यक्ष लक्ष्मण, गंगरार उपाध्यक्ष गोपाल, सूरजमल, श्यामलाल ओछडी, फोरुलाल , बद्रीलाल, नारायणलाल, नंगावली ने विचार रखे।